कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता में सड़क हादसे में घायल रिटायर एलआईसी कर्मचारी 62 वर्षीय सुनील कुमार पांडेय की मौत हो गई। पशुपति नगर निवासी सुनील कुमार पांडेय के परिवार में बेटा प्रशांत व बेटी दिव्या है। परिजन ने बताया कि बीते शनिवार को वह एक रिश्तेदार के घर हो रही भागवत कथा में शामिल होने नौबस्ता जा रहे थे। रास्ते में वीमार्ट के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपित चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...