बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, संवाददाता। नाका इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में घायल रिक्शा चालक को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रिक्शा चालक की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। आलमबाग स्थित मवैया निवासी रवि महतो (60) रिक्शा चलाते थे। परिवार में पत्नी गुलाब देवी और दो बच्चे है। बेटे नवल ने बताया कि पिता बुधवार सुबह रिक्शा लेकर घर से निकले थे। मोती नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक थाने में खड़ी कर ली। गुरुवार सुबह इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.