बाइक की टक्कर से राहगीर घायल
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भोड़ा कलां-पटौदी रोड पर महाकाल मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे कंपनी मैकेनिक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ बिलासपुर थाने में दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी राहुल राजभर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई नंदलाल राजभर भोड़ा कलां में किराए पर रहते हैं। एक निजी कंपनी में बतौर मैकेनिक काम कर रहे थे। 16 जून की शाम करीब सात बजे जब वे ड्यूटी के बाद कमरे पर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दी।कंपनी के कर्मचारियों ने घायल नंदलाल को तुरंत पटौदी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी के पुष्पांजलि अस्पताल रेफर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.