बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत, बाइक सवार घायल
चंदौली, सितम्बर 12 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर स्थित तेंदुआ पुल के समीप बीते गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पैदल राहगीर की शुक्रवार सुबह वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया था। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी 40 वर्षीय मंसूर आलम पुत्र मोहम्मद बीते गुरुवार रात करीब 9 बजे मंसूर आलम तेंदुआ पुल के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मझगाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सवार ने पैदल जा रहे मंसूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंसूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.