बाइक की टक्कर से युवती घायल, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा
पीलीभीत, जून 19 -- बीसलपुर। बढ़ेपुरा धारम निवासी संतोष पत्नी धर्मेन्द्र गिरि अपनी पुत्री मुस्कान के साथ बीसलपुर बरेली मार्ग पर रोड के किनारे कच्चे में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी तेजगति से आ रही बाइक ने मुस्कान को टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर टूट गया औ वह घायल हो गई। जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल युवती की मां संतोष की ओर से गांव खांड़ेपुर निवासी बाइक चालक प्रभाकर गंगवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से युवती घायल, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.