सहरसा, अप्रैल 24 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भटौनी पंचायत के नैनपुर गांव निवासी ठिठर सादा के पुत्र छोटू सादा हाल ही में देहरादून से मजदूरी कर अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद वे किसी जरूरी काम से पहाड़पुर बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर: बताया जाता है कि एनएच- 107 पर पहाड़पुर बाजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने छोटू सादा को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.