कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, एक संवाददाता सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत कोढा गेड़ाबाड़ी से कटिहार आने वाली मुख्य सड़क पर कोलासी पुल के पास की बताई जा रही है।बुधवार को बाइक सवार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हाजीपुर निशा टोला निवासी जीशान अहमद के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान उसके भाई मोहम्मद निसार के रूप में हुई है। मोहम्मद निसार का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जाता है कि जीशान अपने भाई के साथ बुधवार को कोलासी बाजार सब्जी खरीदने गया था। सब्जी लेकर दोनों हाजीपुर स्...