हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला से हापुड़ घरेलू सामान लेने आ रहे बाइक सवार एक युवक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी टांग टूट गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव ट्याला निवासी ओमपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र संदीप बीती 23 मार्च की शाम को अनी बाइक पर घरेलू सामान खरीदने हापुड़ आ रहा था। जैसे ही संदीप किठौर रोड पर स्थित इसरार डग के सामने पहुंचा तो तभी सामने से विपरीत दिशा से आई एक बाइक ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से संदीप की टांगे टूट गई तथा शरीर पर अन्य जगह भी गंभीर चोटें आईं। उसका पुत्र इस समय पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती है तथा उसके दो...