इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के अड्डा रामनगर निवासी आकाश कुमार रविवार सुबह करीब नौ बजे बुलेट बाइक से कस्बा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नगला बनी के पास पहुंचा, तभी सड़क पार कर रहे 5 वर्षीय बच्चे गुल्लू को उसने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायल युवक को एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने उसका उपचार किया। वहीं, घायल बच्चे को उसके दादा जयवीर सिंह यादव परिजन के साथ बेहतर इलाज के लिए शहर ले गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल बच्ची के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.