बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता घर के बाहर खेल रहे मासूम बालक को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक गिर पड़ी जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी 2 वर्षीय आयुष पुत्र राहुल रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोसी 18वर्षीय कपिल पुत्र सीता राम, 17वर्षीय विमल पुत्र हरिश्चंद्र, 18वर्षीय बीरेद्र पुत्र उमेश, तीनों एक ही बाइक में बैठकर खेत जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पेट से बाइक निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक आनियंत्रित हो कर गिर पड़ी। जिससे बाइक स...