रुडकी, जून 6 -- लक्सर। रिश्तेदारी से गांव लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी इंतजार, नोमान और मगती शुक्रवार रात दौड़बसी गांव से अपने घर लौट रहे थे। श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास उनकी बाइक को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक दुष्यंत कुमार और फार्मेसिस्ट अब्दुल अहमद ने घायलों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन घायल वहीं लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...