बरेली, मार्च 10 -- आंवला। खेत पर जा रहीं मां बेटी को बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव बहोड़ा खेड़ा की विजय श्री अपनी बेटी सुचित्रा के साथ खेत पर जा रहीं थीं। भमोरा के गांव बमियाना के युवक ने बाइक से मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...