बाइक की टक्कर से महिला समेत दो घायल, एक सैफई रेफर
औरैया, अप्रैल 7 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव के सामने बिधूना-बेला मार्ग पर बाइक की जोरदार टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के बन्सई गांव निवासी शारदा पत्नी मुरारी अपने देवर रमन के साथ बाइक से बन्सई से इटावा जा रही थीं। जैसे ही वे कीरतपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी पुनीत और धर्मेंद्र मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.