चतरा, जनवरी 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत दानों बाबा के समीप गुरुवार को बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।घायल महिला की पहचान गिद्धौर निवासी कन्हाई दांगी की पत्नी माधुरी देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटो गांव निवासी नीरज कुमार सिंह कन्हाचट्टी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान दानों बाबा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.