बाइक की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज
औरैया, मई 13 -- अजीतमल, संवाददाता। इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के मिरावा गांव निवासी महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नीतू ने बताया कि वह बीते एक मार्च 2026 को अपने पति जितेंद्र कुमार के साथ स्कूटी से अजीतमल क्षेत्र के ग्राम छीतापुर स्थित अपनी बहन के घर आई थी। वहां से वापस लौटते समय छीतापुर से अमावता जाने वाले संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नीतू घायल हो गई। आरोप है कि बाइक चालक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कोई मदद नहीं की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सड़क दुर्घटना में घायल होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.