जहानाबाद, मार्च 8 -- काको, निज संवाददाता। काको-जहानाबाद एनएच-33 पर रविवार को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना हाजीपुर गांव के समीप हुई। घायल महिला की पहचान हाजीपुर निवासी ललती देवी (55) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से जहानाबाद जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाजीपुर गांव के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के पैर में फ्रैक्चर है। उधर हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.