मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- खतौली। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते महिला को रेफर कर दिया। मेरठ के कोटला घंटाघर निवासी जुबैल ने बताया कि उसकी माता नजमा खान अपनी बहन के घर रोडवेज के समीप आई हुई थी। बाजार से सामान लेने के बाद माता सड़क पार कर रही थी तो तेज गति से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में माता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते महिला को रेफर कर दिया। पीड़ित ने बाइक सवार युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.