कन्नौज, जनवरी 22 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम जीटी रोड स्थित गांव तिसौली में बुधवार देर शाम एक महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने घर के सामने स्थित दुकान से प्रसाद लेने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला हेमलता सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को निजी वाहन से गुरसहायगंज स्थित डॉ. तोमर के अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.