कन्नौज, जून 17 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव के निकट बुधवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी योगेश कुमार अपनी पत्नी सुनीता को बाइक पर बैठाकर अपनी भतीजी के लिए वर देखने मैनपुरी जनपद के किसनी गांव जा रहे थे। रास्ते में मढ़पुरा गांव के निकट उनको लघुशंका लगी, तो बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनो घाय...