बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जाने के लिए कोहंडौर बाजार में बस पर बैठने बहनोई की बाइक से आ रही महिला को पीछे से आए एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हाईवे पर गिरने से गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के बहनोई और टक्कर मारने वाला बाइकसवार भी घायल हो गए। सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरी निवासी योगेंद्र मिश्र की 56 वर्षीय पत्नी रेखा मिश्रा कोहंडौर के भांटी शंकरपुर में अपने बहनोई ईंट-भट्ठा संचालक 50 वर्षीय विद्याशंकर दुबे के घर आई थीं। शाम करीब चार बजे विद्याशंकर बाइक से रेखा को बस में बैठाने कोहंडौर बाजार आ रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के करीब करिस्ता गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने विद्याशंकर की बाइक में टक्कर मार दी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.