आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका देवर घायल हो गया। घटना के समय वह अपना इलाज कराने जा रही थी। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अवतरपुर गांव निवासी 41 वर्षीय धनशीरा देवी पत्नी अनिल चौहान की कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी। गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह पड़ोस के देवर मंगल के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए संजरपुर बाजार जा रही थी। दोनों असीलपुर गांव स्थित पेट्रोलपंप के समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में धनशीरा देवी के साथ उसका देवर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी रानी की सराय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धनशीरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मंगल ...