वाराणसी, अप्रैल 23 -- पिंडरा, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम डिग्घी (करखियाव) निवासी उर्मिला देवी (पत्नी सुभाष सरोज) बुधवार रात करीब पौने 9 बजे गेल सीएनजी पंप के सामने से हाइवे की ओर जा रही थी। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका के पति सुभाष सरोज राजगीर मिस्त्री हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.