गया, मार्च 5 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में सोमवार को बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुब्बा पंचायत की मुखिया रजंती देवी का पुत्र रजनीश कुमार बाइक से गुरुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान टड़वा गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी गुड़िया देवी सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव व बाइक को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि मृतका के ससुर चंद्रदेव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.