बुलंदशहर, फरवरी 1 -- गुलावठी। सड़क के किनारे खड़ी एक महिला कांस्टेबल को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे महिला कांस्टेबल घायल हो गई। महिला कास्टेबल का प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल निशा थाने के सामने सड़क के किनारे खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निशा को चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों आरोपी सैंठा के पास लोहगला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.