बाइक की टक्कर से महिला कांस्टेबल घायल, स्कूटी क्षतिग्रस्त
लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बकरीद की ड्यूटी समाप्त कर लौट रही महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोसाईंगंज टिकनियामऊ रसूलपुर में रहने वाली कांस्टेबल शकुंतला सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात हैं। शकुंतला के मुताबिक बुधवार 28 मई को वह विलाली मस्जिद खुर्दही से बकरीद की ड्यूटी करके स्कूटी से वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह खुर्दही बाजार कट के पास पहुंचीं। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.