गंगापार, फरवरी 1 -- दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सतीश भारतीय पुत्र कुंदन लाल निवासी मंडोर उतरांव सहसों बाजार में रहकर मजदूरी का कार्य करता हैं। शनिवार की रात सतीश बाइक से बहरिया स्थित देवरा गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह थरवई थाना क्षेत्र के मलाकमय भैसाही गांव के सामने मोड़ पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर सतीश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.