बाइक की टक्कर से भैंस की मौत, तीन युवक घायल
बदायूं, मई 16 -- तेज रफ्तार बबाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। हादसे में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम बिसौली-सहसवान रोड पर गांव खितौरा के पास बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलोली निवासी प्रवीण 24 वर्ष पुत्र बड्डे अपने बड़े भाई मुलायम सिंह 28 वर्ष और फुफेरे भाई अजय पुत्र जगदीश के साथ खरीदारी करने खितौरा जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव के पास पहुंची, तभी गांव भुड़िया निवासी जंडेल की भैंस, जो सड़क किनारे ट्यूबवेल से पानी पीकर लौट रही थी, बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.