लखीमपुरखीरी, जून 10 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुर में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसा नब्बूपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर को हुआ जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। नब्बूपुर निवासी दुर्योधन कटियार (71) पुत्र प्रभु सड़क पार कर गांव जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर के कारण दुर्योधन के साथ-साथ बाइक स्वामी शिवकुमार और उसकी बहन करिश्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल दुर्योधन को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्योधन की मौत की खब...