बाइक की टक्कर से बीए के छात्र की मौत
उरई, जुलाई 14 -- उरई। संवाददाता चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम रिनिया वैदेपुर निवासी 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम रिनिया वैदेपुर निवासी प्रेम सिंह का लड़का सत्यम सिंह 18 वर्ष अपनी बड़ी बहन शिवानी के साथ रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी बहन शिवानी भी बीएससी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता प्रेम सिंह रोजी-रोटी के लिए गोवा में मजदूरी करते हैं। सोमवार की देर शाम सत्यम कोंच बस स्टैंड पर सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद वह वापस पटेल नगर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक जालौन बाईपास के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने सीधी टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.