सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। तंबौर इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालिका घायल हो गई। घायल बालिका की मां ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तंबौर के इटौरा रमुवापुर निवासी शिखा शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार करीब 11 बजे उनकी आठ वर्षीय पुत्री सुंदरी घर के पास रास्ते के किनारे खड़ी थी। तभी इसी बीच गांव के ही फूलन व सोनू ने तेज बाइक चलाते हुए सुंदरी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.