बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- रोजा। सिसौआ मजरा चरकुई गांव निवासी मनोज कुमार रोजा थाने में अभियोग पंजीकृत कर बताया कि सोमवार की शाम उनकी बेटी सपना गोबर के उपले पाथ कर घर आ रही थी। तभी सिसौआ गाँव की तरफ से आती हुई एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बेटी को टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गई। उसे फौरन ही जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.