बाइक की टक्कर से बालक जख्मी, केस
कौशाम्बी, मई 16 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव निवासी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उनका चार साल का बेटा अयांश नौ मई को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में बालक को गंभीर चोटें आईं। इलाज कराने के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक वीरेंद्र निषाद निवासी मुबारकपुर की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.