बुलंदशहर, फरवरी 10 -- बाइक की टक्कर से बराती के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी प्रेमपाल ने बताया कि सोमवार को गांव से जहांगीरपुर बरात जा रही थी। उनके पुत्र मोनू भी बरात में जा रहे थे। गांव पिलखनवाली के पास बरात की बस को रोककर बराती लघुशंका करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार ने मोनू को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.