फतेहपुर, मार्च 5 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बुधवार दोपहर सड़क हादसे के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बाइक की टक्कर से एक बच्चे के घायल होने पर ग्रामीणों ने चालक और उसकी बहन को करीब दो घंटे तक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को छोड़ा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कनेरी गांव निवासी मोनू का नौ वर्षीय पुत्र कपिल बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप की बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किशोर के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाइक चालक कुलदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसे छुड़ाने पहुंची उसकी बहन सोनम देवी को भी लोगों ने पकड़कर उसी कमरे में बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.