बाइक की टक्कर से बच्ची गंभीर
मुंगेर, मई 16 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टैंड पर वाहन पकड़ने के दौरान शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बाइक चालक बच्ची को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान भलार गांव निवासी रूपेश सिंह की पुत्री मीनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रूपेश सिंह की पत्नी प्रियंका देवी अपनी पुत्री के साथ रेलवे स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान धरहरा से दशरथपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.