बाइक की टक्कर से बच्ची का पैर टूटा
गाज़ियाबाद, मई 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के न्यू हिंडन विहार में बेलगाम बाइक सवार ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की टांग टूट गई। हादसा दस मई का है, पुलिस ने 17 मई को मुकदमा दर्ज किया है।न्यू हिंडन विहार में रहने वाले वसीम ने पुलिस को बताया कि दस मई की शाम लगभग साढ़े छह बजे उनकी छह वर्षीय बेटी आनिया घर के पास दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आनिया की टांग टूट गई, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार को दबोच लिया। उसकी पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई। वह कॉलोनी में रहने वाले बिल्लू का रिश्तेदार है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मामले में जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.