कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर देहात। पुखरायां कस्बे में बुधवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में हलधरपुर गांव निवासी एक बकरी कारोबारी गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। हलधरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार बकरी कारोबारी थे। बुधवार शाम को वह किसी काम से बाइक से पुखरायां आए थे। देर रात पटेल चौक के पास दूसरी बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी देकर उन्हें सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां से प्राथामिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.