फतेहपुर, मार्च 2 -- खागा। शादी के कार्यक्रम से वापस लौटते समय स्कूटी सवार व्यक्ति को एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पत्नी शशिकला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रामनगर गली में बाइक चालक फूलभवन पुत्र सीताराम निवासी विजयीपुर थाना किशनपुर ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक मोटरसाईकिल चलाते हुए उनके पति की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उनके पति की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उनके पति संतोष कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया।जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.