गिरडीह, अप्रैल 4 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलहारा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप गुरुवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में कर्माटांड़ निवासी 52 वर्षीय घनश्याम दास (पिता - भातु दास) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घनश्याम दास बलहारा बाजार से घरेलू सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक दोपहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.