फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। गांव मोहना में खेत से घर लौट रहे एक बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुखबीर के रूप में हुई है। उनके बेटे कुलदीप के अनुसार, 30 अप्रैल को दोपहर के समय वे पैदल घर लौट रहे थे, तभी यूपी के खुर्जा निवासी चाहत ने बाइक से उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.