बाइक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव के मोड़ पर दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार वृद्ध की उपचार के दौरान गुरुवार की शाम को मौत हो गई। घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। घटना के दिन दोनों बाइक से बरदह थाने जा रहे थे। वृद्ध की मौत के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी 70 वर्षीय छांगुर राम 27 अप्रैल को अपनी पत्नी सुखपति के साथ पारिवारिक विवाद के संबंध में बरदह थाने जा रहे थे। गांव के बाहर मोड़ पर उनकी बाइक में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। दोनों को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उपचार के दौरन गुरुवार की शाम को छांगुर राम की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.