इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- बकेवर। औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनन्तराम निवासी चंदा खां अपनी पत्नी उमरदीन को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वे बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचे, गांव बिजौली की आशा देवी अचानक सड़क पार करने लगीं। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आशा देवी से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार उमरदीन और सड़क पार कर रही आशा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उमरदीन के मुंह और सिर में चोटें आई हैं, जबकि आशा देवी के हाथ में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद दोनों घायल महिलाएं काफी देर तक सड़क पर पड़ी रहीं। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सड़क के किनारे लिटाया। परिजन उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.