बांदा, मई 12 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास व जिला अस्पताल के सामने सड़क पार कर रहे प्रयागराज निवासी पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी (दीवान) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस लाइन में श्रद्वाजंलि दी गई। वह एक नवंबर 1986 को पुलिस में भर्ती हुए थे। प्रयागराज जिले के थाना करछना के निरिया निवासी 58 वर्षीय भास्कर द्विवेदी पुत्र भागवत प्रसाद जिले में पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी दीवान के पद पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल के समीप खुली चाय की दुकान से वापस एसपी आवास जा रहे थे, जैसे ही सड़क पार कर आवास के समीप पहुंचे थे कि...