बाइक की टक्कर से दरोगा घायल, शहर रेफर
गंगापार, मई 28 -- पुलिस चौकी के सामने पैदल सड़क पार करे दरोगा को एक अनियंत्रित बाइक से जोरदार टक्कर लगी। घायल दरोगा को प्राथमिक उपचार के बाद चोट अधिक होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी पर नियुक्त उप निरीक्षक 55 वर्षीय अबू तालिब जैदी पुलिस चौकी के सामने प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पार कर रहे थे। उसी समय प्रयागराज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। दरोगा को कमर, पैर और सिर में काफी चोटें आईं। बाइक सवार थाना क्षेत्र के मोनाई गांव निवासी विश्राम दास अपनी रिश्तेदारी में मांडा रोड जा रहा था। घटना में विश्राम दास को भी चोटें आई हैं। उसका भी इलाज चल रहा है। घायल दरोगा को चोटें अधिक होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक दिघिया पुलिस के कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.