बाइक की टक्कर से दंपती समेत तीन घायल
घाटशिला, मई 4 -- चाकुलिया। चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा पंचायत भवन के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़ामारा गांव निवासी ओम प्रकाश गोश्वामी अपनी बाइक से चाकुलिया से अपने घर जा रहे थे। तभी उन्होंने साइकिल पर सवार दोना कर्मकार और उनकी पत्नी मालती कर्मकार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठे रवि मुंडा को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.