छपरा, जून 5 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआं गांव के समीप गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना तथा दो अन्य को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के फुरसतपुर निवासी राजू महतो के पुत्र गोविंदा कुमार और आयुष कुमार मोटरसाइकिल से बनियापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इस दौरान लेरुआं मंदिर के पास सड़क पार कर रहे पिरारी निवासी बालेश्वर प्रसाद को उनकी बाइक ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- एनएच-19 पर गैस सिलेंडर लदी गाड़ी की टक्कर से प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत- पेज 3 लीड टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक और बालेश्वर प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो ...