देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोड़ के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में टोटो सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी घायल सुखदेव पंडित ने बताया कि वह पेशे से ग्रिल का काम करता है। रविवार को वह टोटो पर लोहे का सामान लेकर काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान करनीबाग मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में सात घायल, दो की हालत गंभीर टक्कर लगते ही वह टोटो से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.