बाइक की टक्कर से टोटो पलटा, तीन घायल
जौनपुर, जून 17 -- मड़ियाहूं। जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए पर सीर गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक टोटो पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। गहलाई गांव निवासी टोटो चालक विक्रम अपने परिवार के सदस्यों को दवा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जा रहा था। सीर गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो सवार शिवा, काजल विश्वकर्मा तथा सनदेई घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- बाइक से टकराकर टोटो पलटा, तीन घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। चालक सिरिया गांव का बताया जा रहा है। हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.