श्रावस्ती, जुलाई 18 -- इकौना। नवीन मॉडर्न क्षेत्र में परसरामपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से परिषदीय विद्यालय का छात्र घायल हो गया। छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम पंचायत परसरामपुर निवासी श्रवण (12) पुत्र अयोध्या प्रसाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वीरपुर-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...