बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत
बलरामपुर, जून 25 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचकवापुर में सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार साढ़े सात करीब छह बजे अचकवापुर निवासी छह वर्षीय सर्वेश पुत्र स्व हरीराम अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी मोहित विश्वकर्मा बाइक से वहां से गुजर रहा था। बताया जाता है कि अचानक बाइक की चपेट में आने से सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.